रेवाड़ी। पुलिस ने अदालत की तरफ से उद्घोषित किए गए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी संदीप उर्फ टाला के रूप में हुई है। वर्ष 2020 में थाना मॉडल टाउन में दर्ज एक्सीडेंट के मामले में वह फरार चल रहा था। अदालत ने उसे पीओ घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाऊन में अलग से अभियोग धारा 174ए आईपीसी के तहत भी दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी संदीप उर्फ टाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद