फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली की तीन कॉलोनियां हुई नियमित, 150 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ

Sat, 10 Oct 2026 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीन प्रमुख कॉलोनियों को नियमित किया गया है। करीब 150 एकड़ क्षेत्र में फैली इन कॉलोनियों के नियमित होने से यहां रहने वाले लोगों को विकास कार्यों और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

नियमित की गई कॉलोनियों में पेट्रोल पंप कॉलोनी, फ्लाईओवर भाकली-2 और नठेड़ा रोड पर हैप्पी कॉलेज के पास स्थित कॉलोनी शामिल हैं। इन तीनों कॉलोनियों का कुल क्षेत्रफल करीब 150 एकड़ बताया गया है।
कॉलोनियों के नियमित होने से स्थानीय निवासियों को विकास संबंधी सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ी है। कोसली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल यादव ने कहा कि कॉलोनियों के नियमित होने से क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे शहर के व्यवस्थित विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें