फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्लेटफार्म एक पर पहुंचे तीन नंदी, अफरातफरी

Sat, 14 Nov 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्टेशन पर घूम रहे पशु। संवाद
विज्ञापन
कोसली। तीन नंदी शनिवार को लड़ते हुए कोसली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच गए जिससे सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। तीनों नंदी काफी देर तक प्लेटफार्म पर आपस में भिड़ते रहे। इस दौरान रेलवे कर्मचारी भी मूकदर्शक बने रहे। स्थानीय सुरेश व अजीत यादव ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या गंभीर होती जा रही है। अब रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान भी सुरक्षित नहीं रहे। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़ने और यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें