फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में शराब की तीन बोतल नहीं देने पर ठेकाकर्मी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, शराब व नकदी लूटकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्त में तीन बोतल शराब नहीं देने पर ठेका कर्मी को बदमाशों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर घायल कर दिया और 10 हजार की नकदी व शराब की पेटियों को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल ठेका कर्मी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकयत में उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव गोआसी निवासी सर्वेश ने कहा है वह वर्तमान में गांव रसियावास स्थित शराब ठेका पर सेल्समैन है। 16 जनवरी को गांव रसियवास निवासी संजय व जगबीर उर्फ जस्सू तथा नीमकाथाना निवासी काला ट्रैक्टर लेकर ठेका पर पहुंचे। युवकों ने मुफ्त में तीन बोतल शराब देने के लिए कहा, लेकिन सेल्समैन ने मुफ्त में शराब देने से मना कर दिया। उस समय आरोपी वहां से चले गए और रात करीब साढ़े 9 बजे तीनों फिर से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर ठेका पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर से ठेका तोड़ते हुए सेल्समैन पर भी चढ़ा दिया, जिसमें वह घायल हो गया।
रंगदारी मांगने के भी आरोप
सेल्समैन सर्वेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि ट्रैक्टर चढ़ाने से शराब की अनेक बोतल टूट गई। आरोपियों ने जाते समय ठेका चलाने क लिए रंगदारी भी देने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ठेका से दस पेटी अंग्रेजी शराब व करीब दस हजार की नकदी लूट ले गए। सूचना के बाद शराब ठेकेदार सीताराम व बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सर्वेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व रंगदारी व लूट सहित अनेक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें