संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में लड़ाई कर शांति भंग करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ढोकिया निवासी दलबीर, नीरज व अंकित उर्फ शालू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को देर शाम आंबेडकर चौक के पास तीन युवक अपनी गाड़ी को सरेआम सड़क पर खड़ी करके शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा कर हंगामा कर रहे थे। तीनों युवकों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम दलबीर, नीरज व अंकित उर्फ शालू निवासी गांव ढोकिया बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी में मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।