फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली

Tue, 17 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 02रेवाड़ी। शहर में एड्स जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व एड्स दिवस अभियान के तहत एड्स जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली में विद्यालय के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. पंकज यादव और विधिक साक्षरता की प्रभारी गीता देवी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता विकास यादव, अधिवक्ता निशा सैनी, काउंसलर सुमन यादव, रितु शर्मा ने छात्रों को जागरूक किया। एड्स जागरूकता अभियान कार्यक्रम में व्याख्याता नम्रता सचदेवा ने अपने सारगर्भित वक्तव्य से विद्यार्थियों में इस लाइलाज बीमारी के प्रति जागृति उत्पन्न की। इस कार्यक्रम में व्याख्याता सविता यादव, जितेन्द्र, बबीता यादव, ममता शर्मा, रिशु शर्मा और सुनीता शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें