रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने 4 फरवरी को शहर में अलग-अलग स्थानों पर सट्टा खाईवाली करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चा और नगद रकम बरामद की गई।
पहले मामले में अंसल टाउन में सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए गौरव उर्फ राहुल, मोहल्ला संघी का बास, को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्चा और 2,100 रुपये बरामद किए गए।
दूसरे मामले में सेक्टर-18 बाईपास के पास टोयोटा शोरूम के निकट कृष्ण, भाड़ावास चौक मोहल्ला कम्पनी बाग, को पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्चा और 1,370 रुपये बरामद हुए।
तीसरे मामले में धक्का बस्ती के पास गंदे नाले वाली रोड पर अश्वनी सैनी उर्फ रियान, मोहल्ला कम्पनी बाग, सट्टा खाईवाली करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्चा और 1,750 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।