रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अस्पताल में घायल पीड़ित के बयान पर गत वर्ष 29 दिसंबर को कई आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने झज्जर के दरियापुर निवासी सन्नी, संदीप व दिल्ली के मलिकपुर निवासी कपिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी कब्जे में लिए हैं।