फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाडावास ओवरब्रिज पर लगेगी हाई मास्ट लाइट, रुके काम होंगे पूरे

Tue, 06 Jan 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 01रेवाड़ी। रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड (एसएच-15) पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग नंबर 61-ए पर ब
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के प्रमुख मार्ग रेवाड़ी–शाहजहांपुर रोड (एसएच-15) पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 61-ए पर बने ओवरब्रिज पर हाी मास्ट लाइट लगाने और बचे कार्य को पूरा करने के लिए 2 टेंडर जारी किए गए हैं। इसके तहत यहां फोरलेन सड़क से संबंधित शेष निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। दोनों टेंडरों की कुल लागत करीब 87 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पहला टेंडर फोरलेन सड़क निर्माण के शेष कार्य को पूरा करने के लिए जारी किया गया है। इस कार्य पर 28.72 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, दूसरा टेंडर इसी स्थान पर 8 हाई मास्ट लाइट पोल लगाने के विद्युत कार्य से संबंधित है। इस कार्य पर 58.26 लाख रुपये की लागत आएगी।
हाई मास्ट लाइट लगने से रात के समय रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। अभी तक यहां पर प्रकाश व्यवस्था का प्रबंधन नहीं किया गया है, जिस वजह से रात के समय हमेशा हादसा होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रेवाड़ी–अलवर–जयपुर रेलवे लाइन पर स्थित यह लेवल क्रॉसिंग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। ओवरब्रिज से प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। अनाज मंडी के पास होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव भी लगातार बना रहता है। रात के समय यहां पर पशु सामने आने से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। 35 गांव व चार कॉलोनी को यह मार्ग शहर से जोड़ता है। संवाद

लाइट व्यवस्था होने पर दुर्घटना में आएगी कमी
स्थानीय जितेंद्र यादव का कहना है कि पहले भी इस मार्ग पर काम हुआ था लेकिन कुछ कार्य अधूरे रह गए थे। हाई मास्ट लाइट की कमी के चलते रात के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। सुनील कुमार ने बताया कि कई बार रात के समय ओवरब्रिज पर पशु घूमते हैं जो दिखाई नहीं देते हैं। लाइट व्यवस्था होने पर दुर्घटना में भी कमी आएगी।

15 जून 2025 को हुआ था फ्लाईओवर का उद्घाटन
लंबे इंतजार के बाद भाड़ावास फ्लाईओवर पर (आरओबी) का उद्घाटन 15 जून 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया था। आरओबी बनाने पर करीब 37. 23 करोड़ रुपये की लागत आई है। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम लिमिटेड (एचएसआरडीसी) की ओर से दिसंबर 2021 में काम शुरू किया गया था।

मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी का नया प्रस्ताव भेजा
भाड़ावास ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड को लेकर पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों और भू-मालिकों की बैठक में बनी सहमति के अनुसार कलेक्टर रेट के दोगुना के हिसाब से नया केस तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है। नए प्रस्ताव के अनुसार मुआवजे की राशि में करीब साढ़े 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। अभी तक 13 करोड़ 81 लाख रुपये मंजूर हुए हैं जबकि जमीन मालिकों की डिमांड के अनुसार मुआवजे के लिए करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। अभी सर्विस रोड की चौड़ाई कहीं 6 तो कहीं 8 फीट ही है। सर्विसलेन की चौड़ाई बढ़कर दोनों ओर 24 से 26 फीट तक हो जाएगी।

वर्जन:
भाड़ावास फ्लाईओवर पर लाइट व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करवाए जाएंगे। - संजय, एसडीओ, एचएसआरडीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें