फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी, दुकान में भी की तोड़फोड़

Mon, 27 Mar 2023 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कस्बे के रेवाड़ी रोड पर एक पालतू जानवरों के डॉक्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। जब वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो उसके पीछे से बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और सामान उठाकर ले गए। बावल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रणसी माजरी निवासी धर्मवीर बताया कि वह पालतू जानवरों का डॉक्टर है। उसने रेवाड़ी रोड पर दुकान की हुई है, जिसमें पालतू जानवरों का इलाज करते है। धर्मवीर ने बताया वह सात साल से यहां दुकान पर काम करता है। उसे फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी जिसकी शिकायत करने के लिए वह बावल थाने पहुंचा था। जब थाने पहुंचा तो पीछे से उसकी दुकान पर हेमू, सतवीर, रंगीला एक अन्य उसके साथी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उनके हाथ में लाठी-डंडे थे और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे दुकान में काफी नुकसान हो गया। जब इसकी सूचना मिली तो वह दुकान पर पहुंचा। आसपास के लोग इकट्ठा होने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बावल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें