फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चंद सेकेंड में बैंक मैनेजर की बाइक ले गए चोर, वीडियो वायरल

Mon, 27 Mar 2023 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक चोर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में बाइक चोरी का एक वीडियो सामने आया है। शहर की नई अनाज मंडी स्थित पीएनबी बैंक के मैनेजर की बाइक को दो चोर बैंक के बाहर से चोरी कर ले गए। कुछ मिनट के अंदर ही पहले हैंडल लॉक तोड़ा और फिर पहिये पर लगा ताला तोड़कर बाइक उठा ले गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव टूमना निवासी नितिन शहर की नई अनाज मंडी स्थित पीएनबी बैंक में बतौर मैनेजर कार्यरत है। नितिन ने बताया कि शनिवार की रात बारिश ज्यादा होने की वजह से वह अपनी बाइक शाखा के पास ही एटीएम बूथ के बाहर खड़ी कर चले गए थे। बाइक में हैंडल लॉक के अलावा व्हील पर भी लॉक लगाया गया था। सुबह वापस ड्यूटी पर आए तो बाइक गायब मिली। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने नितिन की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें दो चोर बाइक का लॉक तोड़ते हुए साफ दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि चोर पहले हैंडल लॉक तोड़ते है और फिर उसकी मास्टर की के जरिए व्हील पर लगा लॉक भी तोड़ देते है। इससे पहले किसी के आने ही आहट सुनकर कुछ सेकेंड बाइक को छोड़कर साइड में भी खड़े हो जाते है। इसके बाद मौका मिलते ही बाइक को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें