संवाद न्यूज़ एजेंसी
रेवाड़ी। गांव संगवाड़ी में फोन पर एक युवक को हथियार के साथ फोटो भेजकर धमकी देने का मामला सामने आया है। इससे परिवार के सदस्य दहशत में आ गए हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि उनके बेटे मनमोहन के मोबाइल फोन पर विकास नाम के युवक का मैसेज आया था। उसमें विकास ने बंदूक के साथ अपनी फोटो लगाकर भेजी है। मैसेज में चेतावनी दी गई है कि उसके पास 7 दिन का समय है। परिवार के लोग रात को घर पर ताला लगाकर सोएं। कभी भी कुछ भी हो सकता है। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि उसे इससे पहले उसके बेटे को राजीव ने भी फोन पर गोली मारने की धमकी दी थी। दोनों से धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस को हथियार के धमकी देने वाले की फोटो भी मुहैया कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी।