रेवाड़ी। पिछले तीन माह से विवादों में घिरे रेवाड़ी नगर परिषद को 22 दिनों के भीतर तीसरा कार्यकारी अधिकारी (ईओ) मिल गया है। अब देवेंद्र कुमार की जगह अरुण नांदल को रेवाड़ी नगर परिषद का नया ईओ नियुक्त किया गया है। लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलावों के कारण नगर परिषद एक बार फिर चर्चा में है।
16 फरवरी को सरकार ने सुशील कुमार का ट्रांसफर पंचकूला मुख्यालय में कर दिया था। इसके बाद झज्जर के ईओ को नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। हालांकि इसके बावजूद नगर परिषद से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
इसी बीच सरकार ने 6 मार्च को दो अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की। इस सूची में बहादुरगढ़ से अरुण नांदल का तबादला रेवाड़ी नगर परिषद में करने और पलवल से संजय कुमार का ट्रांसफर बहादुरगढ़ करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, लगातार बदल रहे अधिकारियों के कारण नगर परिषद के कामकाज पर भी असर पड़ने की चर्चा है।