फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल के मिडिल स्कूल में वाटर कूलर की टोंटियां उखाड़ ले गए चोर

Sat, 06 Jun 2026 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्कूल में चोरी हुई टोंटियां। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे के पुराने तहसील परिसर में संचालित मिडिल स्कूल में चोर वाटर कूलर की टोंटियां उखाड़ ले गए। स्कूल प्रबंधन ने बावल थाने में शिकायत की है। अध्यापक प्रवीण कुमार ने बताया कि जब वह सुबह विद्यालय पहुंचे तो स्कूल के वाटर कूलर और अन्य स्थानों पर लगी पानी की टोंटियां गायब मिलीं। जांच करने पर पता चला कि चोर रात के समय स्कूल परिसर में घुसकर टोंटियां चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी स्कूल में दो बार ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं तथा स्कूल के बाहर बाजार क्षेत्र में भी निगरानी कैमरे स्थापित हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच से चोरों की पहचान होने की उम्मीद है।
घटना की सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें