फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्विफ्ट कार में आए चोर, फॉर्च्यूनर लेकर हुए फरार

Mon, 05 Feb 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर 3 में चोर कार में आए और टोयोटा फॉर्च्यूनर चुरा कर ले गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजयपाल ने बताया कि उसकी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार घर के सामने खड़ी थी। सुबह के समय जब वह बाहर आया तो देखा की गाड़ी नहीं है। आसपास ढूंढने की कोशिश की, मगर कुछ भी पता नहीं चला। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घर के बाहर लगे कैमरे को चेक किया तो पता चला की रात के समय अज्ञात चोर वाहन चुराकर फरार हो गए। चोर स्विफ्ट कार में आए थे, नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें