फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बारिश ने बढ़ाई ठंड

Mon, 05 Feb 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिन के समय आसमान में छाए बादल और उड़ते हुए पक्षी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रविवार को सुबह से ही बूंदाबांदी होने की वजह से पूरे दिन ठंड बनी रही। बूंदाबांदी करीब 10 बजे बंद हो चुकी थी। उसके बाद पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 2.5 एमएम बरसात हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल रहने तथा बीच बीच में हवायों व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी होगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी व दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। 6 फरवरी दोपहर बाद इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाने से से मौसम खुश्क रहेगा। 9 फरवरी बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और अलसुबह धुंध रहने की आशंका है।

स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा असर

ठंड की वजह से स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल में वायरल के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। रोजाना 300 से 350 मरीज आ रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों में भी सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत अधिक हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौजूदा समय में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


बुजुर्गों और छोटे बच्चों का रखें विशेष ध्यान

डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक वर्मा का कहना है कि रूम हीटर का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें, लेकिन रूम हीटर का उपयोग करते समय पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था करें। बंद कमरों में कोयले की अंगीठी जलाना खतरनाक हो सकता है। बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं, इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर में गर्मी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें