रेवाड़ी। गांव गिंदौर में एक मकान से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव गिंदौर निवासी विक्रम ने बताया कि शनिवार रात उसे आसपास खटपट की आवाज सुनाई दी। जब वहां गया तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति दीवार फांद कर भागता दिखाई दिया। इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई। पता लगा कि मकान से दो मोबाइल फोन गायब है। पीड़ित के मुताबिक कीमत 33 हजार रुपये है। सदर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद