रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में कुतुबपुर निवासी सुशील ने बताया कि वह निजी काम से आंबेडकर चौक के लिए गई थी। जैसे ही वह रोडवेज के कार्यशाला के सामने उतरी तो उसे प्यास लगी। इस दौरान उसने एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदी। तभी पास में बैठे व्यक्ति ने उसका पर्स छीन लिया और वहां से भाग गया। महिला का कहना है कि उसमें 40 हजार रुपये थे। संवाद