बावल। थाना बावल पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गादली थाना मुंडावर राजस्थान निवासी दुलीचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने बताया की शनिवार को सुबह के समय सूचना मिली थी कि एक शख्स मोटरसाइकिल पर बैग में अवैध शराब लेकर छोटूराम चौक बावल से होते हुए गांव गादली राजस्थान जाएगा। बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया था। संवाद