धारूहेड़ा की देव कॉलोनी से चोर एक मकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, 5 हजार रुपये , कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पानीपत के गांव कुराना निवासी मेजर सिंह ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है तथा धारूहेड़ा की देव नगर कॉलोनी में किराये पर रहता है। 17 जुलाई की सुबह जब ऑफिस से घर आया तो कमरे का ताला टूटा मिला तथा जांच करने पर कमरे से लैपटॉप, पांच हजार की नकदी, पांच जोड़ी कपड़े व अन्य सामान चोरी मिला।