सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिले में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा/निराश्रित पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता, लाडली सामाजिक सुरक्षा तथा स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चों की वित्तीय सहायता के लिए नए आवदेन पत्र मूल दस्तावेजों से मिलान करवाकर जमा कराएं जा सकते हैं।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि यह आवेदन पत्र जमा करवाने के लिए खंड के अनुसार दिन निर्धारित किए गए हैं। यदि निर्धारित दिन राजपत्रित अवकाश रहता है तो उससे अगले कार्य दिवस को संबंधित कार्यालयों में आवेदन पत्र जमा करवाये जाए सकते है।
फार्म जमा करवाने के लिए निर्धारित दिन
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार, नगर पालिका बावल में प्रत्येक माह का दूसरे बुधवार, नगर पालिका धारूहेड़ा में प्रत्येक माह के दूसरा सोमवार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खोल में प्रत्येक माह के दूसरा वीरवार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी में प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार, नगर परिषद रेवाड़ी में प्रत्येक माह के दूसरे वीरवार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जाटूसाना में प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नाहड़ में प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धारूहेड़ा में प्रत्येक माह के दूसरा बुधवार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी डहीना में प्रत्येक माह का दूसरे वीरवार को संबंधित खंड के पात्रों के आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे।