धारूहेड़ा। 33 केवी गुरावड़ा पावर हाउस में आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य किए जाने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर हाउस में पुरानी वीसीबी मशीन को बदलकर नई मशीन स्थापित की जाएगी। मरम्मत कार्य के चलते 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक करीब 10 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 11 केवी गुरावड़ा एपी, 11 केवी कान्होरी एपी और 11 केवी गुरावड़ा आरडीएस फीडर बंद रहेंगे। इसके कारण गुरावड़ा, गाधला, कान्होरी, कन्होरा और हासावास गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद