कोसली। कोसली-गुगोढ़ रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में होटल मैनेजर देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला सदर गली कोसली के कुनाल ने बताया कि वह होटल चलाते हैं जहां देवेंद्र को मैनेजर रखा हुआ है। सोमवार सुबह वह और देवेंद्र अलग-अलग बाइक पर सवार होकर गुगोढ़ रोड से होते हुए होटल जा रहे थे। आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी।
आईटीआई के पास ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे देवेंद्र की बाइक ट्रॉली से जा टकराई। देवेंद्र घायल हो गए और राहगीरों व आसपास के लोगों की मदद से कोसली अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद