फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज और कल कोसली अनाज मंडी में रहेगा अवकाश

Sat, 31 Oct 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली अनाज मंडी में एक और दो नवंबर को अवकाश रहेगा। इस दौरान मंडी में न तो किसानों की फसल की खरीद होगी और न ही गेट पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोसली मार्केट कमेटी के सचिव विकास यादव ने बताया कि एक नवंबर को रविवार होने के कारण हर सप्ताह की तरह अनाज मंडी बंद रहेगी। इसके बाद सोमवार दो नवंबर को मंडी में बाजरे की लिफ्टिंग का कार्य करवाया जाएगा।
इसी वजह से इस दिन भी मंडी में खरीद प्रक्रिया बंद रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार और सोमवार दोनों दिन किसानों के लिए गेट पास नहीं काटे जाएंगे और बाजरे की सरकारी खरीद भी नहीं होगी।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि मंडी में बाजरे की आवक और खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लिफ्टिंग जरूरी है। सोमवार को इसी कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि मंडी में खरीदी गई फसल का उठान हो सके और आगे खरीद के लिए जगह उपलब्ध रहे।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे एक और दो नवंबर को अपनी फसल लेकर मंडी में न आएं। किसान मंगलवार तीन नवंबर से कोसली अनाज मंडी में बाजरे की फसल लेकर पहुंच सकते हैं। किसानों को निर्धारित तारीख का ध्यान रखते हुए ही मंडी में आवक करनी चाहिए, ताकि उन्हें गेट पास और खरीद प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि मंडी में खरीद कार्य मंगलवार से दोबारा शुरू होगा। ऐसे में किसान अपनी फसल लाने से पहले निर्धारित व्यवस्था का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें