फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट

Sun, 17 Nov 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद यहां सर्दी का असर बढ़ने लगा है। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिससे मैदानी इलाकों में सर्दी होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी हवा से प्रतिदिन मौसम बदलेगा और अब ठंड का भी असर तेज होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां पर सुबह हलका कोहरा होने की संभावना है। दो दिन पहले तक मौसम में गर्माहट देखने को मिल रही थी। इसके चलते अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था तो न्यूनतम तापमान 18 से 17 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। वहीं, मौसम में ठंड बढ़ने से मौसमी बीमारियों खांसी-जुकाम ने अपनी दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस सप्ताह मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा। 16 नवंबर के बाद दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से भी जाने की संभावना है। इससे सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें