फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपहरण नहीं हुआ था, मर्जी से प्रेमी संग गई थी

Sun, 02 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिस युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगा था, वही युवक युवती के साथ शादी कर थाने जा पहुंचा। युवती ने पुलिस को बयान में बताया कि वह अपनी इच्छा से युवक के साथ गई थी।
विज्ञापन

बावल क्षेत्र के एक गांव में 24 फरवरी को युवती के अपहरण का आरोप एक युवक पर लगाया गया था। युवती का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने उसका रिश्ता किसी अन्य युवक के साथ तय कर दिया था। ऐसे में प्रेमी युवक से युवती को दूर रखने के लिए परिजनों ने उसे बावल क्षेत्र के गांव में बुआ के पास भेज दिया था। आरोप है कि 24 फरवरी को एक थार गाड़ी में सवार होकर आये पांच युवक घर की महिलाओं से मारपीट कर युवती का अपहरण कर ले गए। परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी कि शुक्रवार को आरोपी युवक के साथ शादी कर थाने जा पहुंचा। दोनों ने दिल्ली कोर्ट में विवाह रचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें