फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पाइपलाइन दबाने को लेकर दो गांवों हुआ विवाद

Thu, 17 Apr 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 34पानी की पाइपलाइन दबाने को लेकर विवाद को बढ़ता देख पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। पानी की पाइपलाइन दबाने को लेकर दो गांवों में विवाद हो गया है। इसकी सूचना पर बावल पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।
नहर विभाग के जेई ने बताया कि ओढ़ी गांव के जोहड़ को नहर तक जोड़ने के लिए प्रस्ताव पास हुआ है। उसकी पाइप लाइन को दबाने को लेकर ठेकेदार काम शुरू कर रहा था। मोहनपुर गांव के लोगों ने काम रुकवा दिया। दूसरी जगह पाइप लाइन दबाने की मांग करने लगे। इसी को लेकर दोनों गावों में विवाद हो गया और लोग एकत्रित हो गए। मोहनपुर निवासी किशोर ने बताया कि मोहनपुर नहर से ओढ़ी तक पाइपलाइन दबाई जा रही है, जिससे वहां खेतों में दबी किसानों की पाइपलाइन कट जाएगी और उनको परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि यह लाइन कभी लीक होगी तो इससे मोहनपुर के गांव को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नहर से खेड़ा गांव चांदूवास तक पाइपलाइन दबी हुई है। नजदीक ओढ़ी मोहनपुर के जोहड़ बेहद करीब हैं। कम खर्चे में तीनों गांव के जोहड़ों तक पानी पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों की पाइपलाइन दबी वह कट जाएगी। इसी को लेकर हमारी मांग है कि दोनों गांव के लोग इकट्ठा होकर समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें