रेवाड़ी। योगासन खेल संघ रेवाड़ी की ओर से योगासन खेल जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर यादव ने की तथा बैठक का संचालन संघ के सचिन नितिन कुमार ने किया। बैठक का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर ने ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी 21 व 22 अगस्त को बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि योगासन खेल में नियमों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है ताकि हम प्रतियोगिता में ओर अच्छे से खेल पाएं।
संघ के सचिव नितिन कुमार ने प्रतिभागियों को सेमीफाइनल व फाइनल राउंड के पाठ्यक्रम से समझाया तथा बताया कि योगासन भारत के द्वारा उच्च मानदंडों के आधार पर प्रतियोगिता आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें आगामी समय में वेट कैटेगरी के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन करने की भी योजना योजना बनाई जा रही है इसलिए जिला स्तर पर भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का वजन तथा हाइट का मापन भी किया जाएगा।
योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर यादव ने कहा कि एक कक्षा नव सृष्टि योग एवं शोध संस्थान की ओर से निशुल्क रूप से उन बच्चों के लिए चलाई जाएगी जो खेल में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करना चाह रहे हैं।
योगासन खेल संघ के टेक्निकल सचिन, भूपेंद्र यादव तथा सह सचिव राकेश छील्लर ने धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि पूरी योगासन खेल संघ की पूरी टीम बड़ी ही मेहनत लगन के साथ लगी हुई है ताकि हमारे जिले से बच्चे अधिक से अधिक संख्या में योगासन खेल से जुड़े तथा अपने प्रतिभा जिला के साथ-साथ राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएं। इस
कार्यक्रम में विशेष रूप से योगासन खेल संघ की कोषाध्यक्ष प्रेमलता, संघ के सदस्य देवेंद्र कुमार, योगासन खेल संघ रेवाड़ी की एडवांस योगासन कोच प्रियंका सहित विभिन्न विद्यालयों के कोचों के साथ साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भागीदारी की।