जिले में चोरों का आतंक एक बार फिर शुरू हो गया है। देर रात चोर दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित बनीपुर में एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के पीछे खड़ी छह से ज्यादा गाड़ियों की बैट्री चोरी कर ले गए। बावल पुलिस ने मकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बनीपुर निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने कृषि विश्व विद्यालय के पीछे ट्रांसपोर्ट का काम किया हुआ है। करीब 10 गाड़ियां उनकी काफी समय से ऑफिस के पास ही खड़ी हैं। बीती रात चोर सात गाड़ियों से बैट्री चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।