रेवाड़ी। सेक्टर-3 स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम से सामान चोरी हो गया है। चोरों ने रात के समय मौके का फायदा उठाकर टोंटी, सरिया सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। साइट पर काम करने वाले मजदूर रात में वहीं ठहरते थे लेकिन 13 मार्च की रात काम खत्म होने के बाद मजदूर अपने घर चले गए। इसी दौरान चोरों ने निर्माणाधीन गोदाम को निशाना बना लिया। समीप लगी फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे में चोर रात करीब 2 बजकर 35 मिनट पर अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कसौला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।