फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बंद मकान से आभूषण सहित 40 हजार चोरी

Sat, 18 Jan 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बंजारवाड़ा मोहल्ले में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित 40 हजार रुपये नकदी लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम विहार न्यू दिल्ली निवासी राजेश ने बताया कि उसकी सास सुनीता देवी शहर के बंजारवाड़ा मोहल्ले में रहती हैं। वह पिछले दो महीने से पश्चिम विहार न्यू दिल्ली में रह रही थीं। बीते दिन जब वह शहर स्थित बंजारवाड़ा मोहल्ले में अपने मकान में आईं तो देखीं कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो आलमारी से एक सोने की नथ, सोने की दो अंगूठियां व अन्य आभूषण सहित 40 हजार रुपये नकदी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक, मकान से चोरी हुए आभूषण की कीमत 70 हजार रुपये है। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें