फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 10 Feb 2026 07:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। थड़ा रोड स्थित ऑक्सीरिच शिल्पकार सोसायटी के फ्लैट नंबर बी-203 को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर सामान चुरा लिया। पीड़ित विनय कुमार यादव ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ 7 फरवरी को एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। अगले दिन सोसायटी के लोगों से फोन पर सूचना मिलने पर जब वे वापस लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था, घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था, अलमारियां खुली पड़ी थीं। घर की जांच में पता चला कि चोरों ने एक सोने की चेन, चार कान की बालियां, तीन अंगूठियां, लगभग 10 हजार रुपये नकद के अलावा आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी चुरा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें