फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन की लापरवाही से पुलिस लाइन के पास दुर्घटना में गई युवक की जान : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही की वजह से दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के पास बने फ्लाईओवर के नीचे टूटे रोड की वजह से कल रात एक युवक को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कई बार इस रोड को बनाने के लिए आवाज उठाई है। उसके बावजूद इस रोड की सुध किसी ने नहीं ली। लेकिन अब इस युवक की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि इस मामले में लापरवाह अधिकारी पर मामला दर्ज होना चाहिए। राव ने कहा कि स्वयं सांसद इंद्रजीत सिंह व जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इस रोड को जल्द बनाने की बात रखी थी। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी रोड की हालत जस की तस है। नतीजतन एक बेकसूर की हादसे में मौत हो गई। चिरंजीव राव ने कहा कि इस चौक पर रात को एकदम अंधेरा भी रहता है। यही नहीं रेवाड़ी के कई चौक चौराहे व रोड हैं, जिन पर अंधेरा रहता है। लाइट शोपीस बनकर रह गई हैं। यदि आगे ऐसा कोई हादसा होगा तो फिर कौन जिम्मेदार होगा। इसलिए मांग है कि जल्द इन रोड को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें