संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। क्षेत्र के गांव गुगोढ में अज्ञात कारणों के चलते 34 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। फिलहाल फांसी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुकेश ने फांसी खेत में जाकर लगाई थी।