संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। गांव मालपुरा में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गत 25 मई को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मालपुरा निवासी अजय, उर्मिला देवी व पूनम को गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीनों को पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया।