फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रचनाओं को समाज, संस्कृति और साहित्य के लिए बताया प्रेरणादायक

विज्ञापन
सीहा स्कूल में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में एकत्रित गणमान्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
कुंड। गांव खालेटा निवासी वरिष्ठ साहित्यकार शुभराम शास्त्री की नव प्रकाशित कृति शुभ कुंडलिया पंचशती का लोकार्पण शनिवार को गांव सीहा के सरकारी विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद् जयसिंह खोला मुख्य अतिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की। कार्यक्रम में युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज ने शुभराम शास्त्री के बहुआयामी व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान की सराहना की। सत्यवीर नाहड़िया ने शुभ कुंडलिया पंचशती को कुण्डलिया छंद में उत्कृष्ट कृति बताया। मुख्य अतिथि जयसिंह खोला ने कहा कि शास्त्री की निरंतर साहित्य साधना समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरक है। एससीईआरटी गुरुग्राम द्वारा तैयार विद्यालय की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई मौके पर पूर्व छात्र अमित आनंद, सुखेंद्र, विक्रम पांडे, सरपंच प्रतिनिधि दीपक यादव, सेवानिवृत्त प्राचार्य रामचंद्र यादव, मुख्याध्यापक अभय सिंह प्राणपुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें