फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लिफ्ट लगाने का चल रहा काम, माह के अंत तक पूरा होगा फुट ओवरब्रिज का निर्माण

Thu, 15 Jun 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर नागरिक अस्पताल से ट्रामा सेंटर के बीच फुटओवर ब्रिज की निर्माण प्रक्रिया जोरों पर है। इस माह के अंत तक आमजन को इसकी सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का आग्रह कर रहे हैं, ताकि आमजन इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

19 फरवरी से दो मार्च तक रूट डायवर्ट कर पुल स्थापित करने का काम आरंभ हुआ था। दस दिन तक पुल स्थापित करने का काम हुआ। इसके बाद अब इसमें दो लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है, यह काम पूरा होते ही इसे मरीजों के लिए चालू कर दिया जाएगा। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (टीबी कार्यक्रम राज्य नोडल अधिकारी) डॉ. रणदीप पूनिया ने नागरिक अस्पताल आगमन के दौरान इस पुल का निरीक्षण करने के बाद नागरिक अस्पताल व ट्रामा सेंटर के बीच तैयार अधिकारियों से निर्माण कार्य पूरा होन के बाद जल्द रिपोर्ट करने के निर्देश दिए थे।
वर्ष 2015 में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने का रखा था प्रस्ताव
वर्ष 2015 में नागरिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर को जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग और तत्कालीन रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने भी जनहित इसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास करने शुरु किए। ओवरब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई। ट्रामा सेंटर और नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों और उनके तीमारदारों का आवागमन होता है। घंटे व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर मरीजों को स्ट्रेचर पर ट्रामा सेंटर से नागरिक अस्पताल आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में हादसों का अंदेशा बना रहता है। फीट ओवरब्रिज बनने से इस तरह का खतरा नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्जन:
फुट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है। उनकी ओर से जून के अंत तक कार्य पूरा करने का आश्वास दिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें