फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरकारी दस्तावेजों में आंबेडकर शब्द का हो इस्तेमाल

Mon, 24 Aug 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अतिरिक्त अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सदस्य। स्त्रोत: सदस्य
विज्ञापन
रेवाड़ी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायतों, सरकारी भवनों और शिलालेखों पर अंकित जातिसूचक शब्द को हटाकर उसके स्थान पर आंबेडकर करने की मांग की। ज्ञापन अतिरिक्त अधीक्षक अशोक कुमार लांबा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि जिले की ग्राम पंचायतों की चौपालों और अन्य सरकारी स्थानों पर लिखे इस शब्द को हटाकर उसके स्थान पर आंबेडकर भवन अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इस शब्द के प्रयोग पर रोक संबंधी निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
इसके बाद भी कई ग्राम पंचायतों में चौपालों पर यह शब्द अभी भी अंकित है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐसे शब्दों के इस्तेमाल से अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी ग्राम पंचायतों को स्पष्ट एवं कड़े निर्देश जारी कर पुराने शिलालेखों और सरकारी अभिलेखों से भी ऐसे शब्द हटाने की कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला प्रभारी अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, बावल विधानसभा अध्यक्ष राजपाल वाल्मीकि, सहप्रभारी पवन कुमार, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, जिला सचिव रविंद्र कुमार और जिला सचिव संजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें