फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, नमी से फसलों को नवजीवन

विज्ञापन
खेत में छाया हल्का कोहरा। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सप्ताहभर से जारी ठंड ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। तापमान में गिरावट होने से किसानों को रबी फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद है और किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि यह मौसम फसल के लिए नवजीवन सा है। ठंड में फसलों की वृद्धि तेजी से होती है। सर्दी से जमीन में नमी आ जाती है जिससे उन्हें जल्दी सिंचाई की जरूरत नहीं होगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.5 व अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में आ रहे बदलाव से किसान रोहताश सिंह, प्रदीप कुमार, बिरेंद्र, विनोद कुमार, उमेद सिंह व संदीप कुमार आदि किसानों का कहना है कि ठंड में फसलों की वृद्धि तेजी से होती है। उन्होंने बताया कि फसल बढ़ रही है ऐसे में मौसम ठंडा रहता है तो यह खेती के लिए शुभ संकेत है।
वहीं दूसरी ओर सर्दी बढ़ने से लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया है और दुकानदार सुबह-शाम अलाव के सहारे अपना समय व्यतीत करते नजर आ रहे हैं। वीरवार को भी दिनभर शीतलहर चलती रही जिससे ठंड काफी ज्यादा रही।
विज्ञापन

किसानों को उम्मीद ठंड बढ़ने से अच्छी पैदावार होगी
किसान भीमसिंह ने बताया कि इस समय जैसा मौसम चल रहा है ऐसा ही मौसम यदि कुछ दिनों रहा तो फसलों के लिए अच्छा होगा। ठंड बढ़ने से सरसों, गेहूं आदि की फसलों में तेजी से बढ़ोतरी होती है। इससे किसानों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। किसान रोहताश का कहना है कि सर्दी बढ़ने से अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है। यह मौसम रबी की सभी फसलों के लिए अच्छा है। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने से किसानों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
तापमान बढ़ने से घट रहा एक्यूआई
सर्दी बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण सूचकांक (एक्यूआई) भी कम हो गया है। सोमवार शाम को एक्यूआई 190 दर्ज किया गया था। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदूषण भी घटने लगा है। एक्यूआई घटने का मतलब जिला में वायु की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ. जोगिंद्र यादव ने बताया कि प्रदूषण का घटना न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि फसलों के लिए भी बेहत्तर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें