फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल

Wed, 28 Jan 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में आयोजित साइंस एग्जीबिशन में पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : परीक्षा केंद्र से संबं​धित बैठक में मौजूद ​एडीएम व प्रधानाचार्य। स्रोत: डीआईओएस।
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान प्रदर्शनी समिति की इंचार्ज डॉ. प्रियंका कुमारी द्वारा किया गया जबकि इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, जल विद्युत ऊर्जा, पवन व सौर ऊर्जा, रॉकेट परीक्षण, ज्वालामुखी उद्भेदन तथा जियो-स्टेशनरी सैटेलाइट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशील मॉडल तैयार किए। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
छात्रों ने नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व को दर्शाते हुए बताया कि भविष्य में स्वच्छ ऊर्जा स्रोत ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होंगे। रॉकेट परीक्षण के मॉडल के जरिए रॉकेट की कार्यप्रणाली को समझाया गया। वहीं जियो-स्टेशनरी सैटेलाइट के मॉडल से मौसम पूर्वानुमान और संचार में इसकी भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के अनुसार प्रतियोगिता में पायल, धनवंती व दीपिका की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर हीना, तनु व चंचल की टीम रही, जबकि तृतीय स्थान अमर सिंह व आसू की टीम को मिला। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी कमेटी के सदस्य महेश कुमार, सीनू सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें