कोसली। क्षेत्र के ग्रामीणों ने गाड़ी संख्या 14705 भिवानी से डेहर का बालाजी और गाड़ी संख्या 14706 डेहर का बालाजी से भिवानी का ठहराव सुधराना रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर को उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि रेवाड़ी से हिसार सेक्शन पर रेवाड़ी से 34 किलोमीटर की दूरी पर सुधराना रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन से दर्जनों गांवों के लोग यात्रा करते हैं। संवाद