फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाल वाटिका से पांचवीं तक की शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाएं

Tue, 18 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 08कान्हड़वास स्कूल में परीक्षा देते बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक चलीं। जबकि दो शिफ्ट वाले स्कूलों में परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलीं।
चौथी और पांचवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र एससीईआरटी की ओर से जारी किया गया था। परीक्षाएं निपुण दक्षता पर आधारित मौखिक व लिखित दोनों माध्यमों से ली गईं। बाल वाटिका की 17 मार्च को अंग्रेजी मौखिक, पहली कक्षा की अंग्रेजी लिखित, दूसरी कक्षा की गणित लिखित, तीसरी कक्षा की गणित लिखित विषय, कक्षा चौथी की अंगेजी, कक्षा पांचवीं की गणित विषय की परीक्षा थी। बाल वाटिका से कक्षा तीसरी तक की परीक्षा निपुण दक्षता पर आधारित थी। बाल वाटिका के लिए केवल मौखिक परीक्षा हुई। शिक्षकों को कक्षा पहली से तीसरी के आंकलन का रिकॉर्ड निपुण हरियाणा टीचर एप पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन



पहले दिन परीक्षाएं सफलता पूर्वक संपन्न हुईं। बाल वाटिका से कक्षा पांच तक की वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च तक चलेेंगी।-कपिल पूनिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें