फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं भुलाई जा सकती विभाजन की त्रासदी : दीपा

Fri, 14 Aug 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित संस्था सदस्य व विद्यार्थी। स्त्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से विभाजन विभीषिका दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति कार्यक्रम सेक्टर-3 में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीपा भारद्वाज ने कहा कि विभाजन की दर्दनाक त्रासदी को सदियों तक भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि देश की आजादी के लिए महारानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडेय, लोकमान्य तिलक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति के तहत अखंड भारत का विभाजन किया। धर्म के आधार पर हुए बंटवारे के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। इस दर्दनाक त्रासदी को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी, ओमप्रकाश और अरुण गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से अवगत कराया। प्राचार्य आशू अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य भेंट किया गया। कार्यक्रम में अंजलि पुन्हानी, मीना यादव, नेहा नागपाल, मोनिका, हेमंत यादव, डेजी गेरा, निर्मला देवी, मीनाक्षी, लक्षिता और कविता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें