धारूहेड़ा। रामजस नगर बास रोड एक दुकान के बाहर से खड़ा टेंपो चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव पढेनी निवासी जय सिंह ने बताया कि वह रामजस नगर बास रोड़ स्थित एक दुकान में काम करता है। रात करीब सात बजे वह अपने टेंपो को वहीं खड़ा करके चला गया। सुबह जब दुकान पर आया तो टेंपो को वहां नहीं मिला। आसपास जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।