फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव लाधुवास की टीम बनी जिला स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता की विजेता

Sat, 08 Aug 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विजेता टीम के ​खिलाड़ियों के साथ बास्केटबॉल संघ के पदा​धिकारी। स्त्रोत: संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक निजी स्कूल के खेल मैदान पर जिलास्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छह टीमें शामिल हुईं। सव जूनियर प्रतियोगिता में गांव लाघुवास की टीम विजेता रही। अब 21 अगस्त से पंचकूला में होने वाली राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ममता ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद लाधुवास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं टैगोर स्कूल की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के आयोजन में रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ के सचिव लख्मीचंद, अनिल डागर, विनय कुमार, अमित धनखड़ और संघ के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संघ के सचिव लख्मीचंद ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 21 अगस्त से पंचकूला में आयोजित की जाएगी। जिला संघ ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें