रेवाड़ी। धानक चौपाल कुतुबपुर में धानक समाज की ओर से जिलास्तरीय कबीर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संत कबीर दास के जीवन, उनकी शिक्षाओं और समाज सुधार के संदेशों को याद किया गया। समाज के लोगों ने संत कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर दास ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने संत कबीर के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में आपसी सहयोग एवं एकता बनाए रखने का आह्वान किया।