सेक्टर एक में लगी आईजीएल की पाइपलाइन। संवाद
रेवाड़ी। गैस सिलिंडर की आपूर्ति सीमित होने की वजह से अब पीएनजी के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। जिले में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से पीएनजी सप्लाई की जाती है। कंपनी ने 3 महीने में 20 हजार पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया है जबकि इतने ही कनेक्शन करने में सालों लगे हैं।
अभी तक कंपनी की ओर से 26 हजार घरेलू पीएनजी कनेक्शन किए जा चुके हैं जिनमें से 18 हजार में मीटर लग चुके हैं व गैस सप्लाई हो रही है। 8 हजार कनेक्शन अलग-अलग कारणों से पेंडिंग हैं।
बड़ी चुनौती यह है कि नए कनेक्शन के करीब 4 हजार आवेदन पहले से पेंडिंग हैं जिनमें 800 तो ऐसे हैं जहां लाइन भी बिछ चुकी है लेकिन कुछ काम बाकी होने से कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।
जिले के कुल 140 एरिया (गांव और कॉलोनी) में सप्लाई पहुंच रही है। करीब 425 कॉमर्शियल कनेक्शन हैं जिनमें करीब 300 इंडस्ट्री के हैं। पीएनजी कनेक्शन के रोज 30 आवेदन आ रहे हैं।