फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की ताकत हर कार्यकर्ता है : फणीन्द्रनाथ

Sat, 22 Nov 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नाहड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ व जिला अध्यक्ष डॉ. वन्
विज्ञापन
कोसली। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ ने मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। नाहड़ व खोल मंडलों में आयोजित बैठकों में उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, संपर्क अभियान बढ़ाने और आने वाले समय में जनता तक पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत हर कार्यकर्ता है। स्वदेशी, सेवा व संस्कार, यही हमारी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा की मूल पहचान है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली मौजूद रहीं। वहीं वृद्ध आश्रम में स्वदेशी वस्तुओं के वितरण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने को समाज का नैतिक दायित्व बताया। दिनभर का यह प्रवास बगथला गोशाला में गोसेवा के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें