फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर की गलियां और सड़के होंगी जगमग, स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

Wed, 03 Dec 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
वार्ड में लगी स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद ने वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। वार्ड 12, 18, 24 और वार्ड 25 में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। अनुमानित लागत 19 लाख रुपये रखी गई है। हर वार्ड में करीब 4.69 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इन वार्डों में काफी समय से लोग अंधेरा और क्षतिग्रस्त लाइटों से होने वाली दिक्कतों से अवगत करा रहे थे। कई कॉलोनियों में रात में आवागमन मुश्किल होने के साथ सुरक्षा संबंधी दिक्कतें भी सामने आ रही थीं। नगर परिषद ने वार्ड संख्या 28 के लिए भी अलग टेंडर जारी किया है। गर्वाल कॉलोनी, बत्रा कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी पार्ट-2, रामसिंहपुरा कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, ठठेरा कॉलोनी व ठठेरा कॉलोनी पार्ट-2 में 45 वाट की नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। अनुमानित लागत 4.64 लाख रुपये है।
इन कॉलोनियों के लोग लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे थे। कई स्थानों पर सड़कें संकरी होने और रोशनी न होने की वजह से दुर्घटनाओं के मामले भी सामने आए हैं। खासकर उन कॉलोनियों में राहत मिलेगी जहां वर्षों से स्ट्रीट लाइटों का अभाव रहा है। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार डी-प्लान के तहत इस साल स्ट्रीट लाइट को प्राथमिकता दी गई है। नई लाइटें लगाने से बिजली की बचत के साथ समस्या से राहत मिलेगी। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर है।
विज्ञापन

इंसेट

नारनौल रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए फिर टेंडर

नारनौल रोड पर स्ट्रीट लाइट और खंभे लगाने के लिए री-टेंडर जारी करते हुए निविदाएं मांगी हैं। अनुमानित लागत 9.94 लाख रुपये है। नारनौल रोड शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है लेकिन यहां काफी समय से प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। अंधेरा रहने से वाहन चालकों और राहगीरों दोनों को दिक्कतें आती हैं। कई बार सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। पहले जारी टेंडर में तकनीकी कारणों से कार्य आवंटित नहीं हो पाया जिसके बाद री-टेंडर से जारी किया गया है। टेंडर की अंतिम तिथि 6 दिसंबर निर्धारित की गई है।
इंसेट

शहर के चार वार्डों में सीसी व टाइल रोड के लिए टेंडर जारी

नगर परिषद ने शहर वार्ड नंबर 1, 2, 7 समेत कई इलाकों में सीसी रोड और टाइल रोड निर्माण के लिए नए टेंडर जारी किए हैं। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर है। वार्ड संख्या 7 में नीतू से ओमी, दीपक सैनी से सुंदर सैनी, सुखी चंद से रविंद्र सीताराम, लाल सिंह से हीरा लाल और पीर बाबा से मनोहरी हलवाई तक सीमेंट कंक्रीट (सीसी) रोड निर्माण का टेंडर जारी किया गया है। कार्य की अनुमानित लागत 23.41 लाख रुपये है। इसी वार्ड में दीपक सैनी से सुरेंद्र सैनी, किशन शटर से कृष्ण मंदिर, मंजू दुआ से कृष्ण मंदिर, न्यू गुरुद्वारा वाली गली, खन्ना शॉप से माहेश्वरी धर्मशाला और कृष्ण मंदिर से मोहन तक सीसी रोड निर्माण पर 18.81 लाख रुपये खर्च होंगे।

सीसी रोड निर्माण के लिए री-टेंडर
वार्ड नंबर 1 में ठठेरा बगीची से केसू, डॉ. जुगल किशोर से ठठेरा बगीची, महेंद्र सरदार से श्याम मंदिर, मेट्रो होटल से शालू मनिहार तथा टोनी पटीसे से टोनी सरदार तक सीसी रोड निर्माण के लिए री-टेंडर जारी किया गया है। पहले जारी टेंडर में तकनीकी कारणों से कार्य आवंटन नहीं हो सका था। इसकी अनुमानित लागत 24.30 लाख रुपये है। वार्ड संख्या 2 में कृष्ण प्लॉट से रामनाथ हाउस तक टाइल रोड निर्माण के लिए नगर परिषद ने एक छोटा टेंडर जारी किया है। इस कार्य की अंदाजन लागत 1.35 लाख रुपये है।
वर्जन
कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही सीसी और टाइल सड़कें भी बनाई जाएंगी। इन कार्यों को लेकर टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें