फोटो: 33रेवाड़ी। गांव जाट सायरावास के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को नशा ना करने की शपथ
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम की ओर से शुक्रवार को गांव जाट सायरावास, हांसाका, गोकलपुर, कुम्भावास व गांव जाटी के राजकीय स्कूल का दौरा कर विद्यार्थी एवं आमजन को नशे से दूर रहने व शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्त टीम द्वारा विद्यार्थी एवं आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया और नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है।